logo

रांची में दंपती का गला रेता गया, पत्नी की मौत; भांजे के साथ था अफेयर

crime55.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के अनगड़ा में रिंग रोड के हेसल टोलगेट के पास एक दंपती का गला रेत दिया गया। जिसमें महिला ममता देवी (31) की मौत हो गई, जबकि पति दिनेश्वर करमाली (45) गंभीर रूप से घायल है। दिनेश्वर को रिम्स में भर्ती कराया गया है। दिनेश्वर ने अपने भांजे सुदामा पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार यह मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है। ममता और दिनेश्वर की शादी 2012 में हुई थी। दिनेश्वर टोलगेट के पास फेब्रिकेशन की दुकान चलाता है। कुछ साल पहले उसका भांजा सुदामा भी उसके साथ रहने लगा। इसी दौरान सुदामा और ममता के बीच अफेयर शुरू हो गया। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था।