द फॉलोअप डेस्क
अंजुमन इस्लामिया अस्पताल में ओपीडी निर्माण को लेकर कमेटी में ही विवाद हो गया है। दो फाड़ में बंटी कमेटी की लड़ाई रविवार को सार्वजनिक रूप से नजर आई। दरअसल रविवार को अंजुमन अस्पताल के ओपीडी का शिलान्यांस रखने के लिए सांसद संजय सेठ आने वाले थे। वे अपने सांसद कोष से अस्पताल के ओपीडी में फंड भी दे रहे थे। लेकिन उनके आने से पहले ही अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। बीते कई दिनों से अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष हाजी मोख्तार अहमद व सचिव डॉ. तारिक के बीच विवाद की खबर आ रही थी। लेकिन अब सार्वजनिक रूप से ही नजर आया। इधर, विवाद की सूचना मिलने पर सांसद संजय सेठ ने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। वे अस्पताल नहीं पहुंचे। इधर, बताया जा रहा है कि अध्यक्ष के विरोधी गुट के लोग सांसद को काला झंडा दिखाने की भी तैयारी कर रहे थे।

महासचिव ने लगाया अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप
अंजुमन इस्लामिया रांची के महासचिव डॉ. तारिक ने अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर सांसद की ओर से फंड मिल रहा है या उनको आना था कि इसकी जानकारी कमेटी के सभी सदस्यों को दी जानी चाहिए थी। उनका कहना है कि अंजुमन का सहारा लेकर कोई भी राजनीति करेगा तो कमेटी उसका विरोध करेगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N