logo

27% ओबीसी आरक्षण की मांग पर सुदेश महतो को जेल भेजने की साजिश - आजसू

sudesh_mahto_ajsu.jpg

रांची 

आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने आरोप लगाया है कि हेमंत सरकार ने पांच वर्ष पूर्व ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू प्रमुख सुदेश महतो, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत और पूर्व विधायक शिवपूजन मेहता को झूठे मुकदमे में फंसाया है और उन्हें जेल भेजने की साजिश की जा रही है। कोर्ट में उनलोगों के खिलाफ आरोप गठित करवाया जाना इस दिशा में एक नया कदम है। प्रवीण प्रभाकर ने कहा है नगर निकाय तथा पंचायत चुनाव में ओबीसी को आरक्षण दिलवाने के लिए आजसू पार्टी सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी, जिसके कारण झामुमो और कांग्रेस नाराज हैं।

आजसू पार्टी का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा

सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के सुप्रीम कोर्ट जाने पर नगर निकाय और पंचायत में ओबीसी आरक्षण देने पर राज्य सरकार मजबूर हुई है। झारखंड में ओबीसी आरक्षण समेत सर्वसमाज के अधिकार, सम्मान और सुरक्षित भविष्य के लिए आजसू पार्टी का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। जनहित के मुद्दों पर आजसू के संघर्ष को राज्य सरकार लाठी-गोली के दम पर दबा नहीं सकती। राज्य सरकार ने 2021 में आजसू के जन आंदोलन ’सामाजिक न्याय मार्च’ का नेतृत्व कर रहे सुदेश महतो, चंद्रप्रकाश चौधरी समेत हजारों कार्यकर्ताओं पर लाठी चलवाई और उल्टा झूठे मुकदमे में फंसाया, ताकि ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलवाने की आवाज को दबाया जा सके।

Tags - ajsu party allegations praveen prabhakar statement hemant soren government controversy obc reservation 27 percent demand sudesh mahto case false case allegations jharkhand