logo

आज दोपहर 1 बजे सीएम करेंगे आदिवासी महोत्सव का उद्घाटन, जश्न में डूबी रांची

WhatsApp_Image_2023-08-09_at_11_53_05_AM.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 

आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में दोपहर 1 बजे आदिवासी महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान राज्य समन्वय समिति के अपक्ष और सांसद शिबू सोरेन मौजूद रहेंगे. जागंतुक अतिथियों का स्वागत नगाड़ा समूह दल के 50 कलाकारों के द्वारा नगाड़ा की प्रस्तुति के साथ होगी. इसके लावा पाका नृत्य समूह के द्वारा भी मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा. विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर पारंपरिक वेशभूषा में 32 जनजातीय वाद्य यंत्रों के साथ रीझ रंग रसिका रैली निकाली जाएगी, जिसमें मांदर की पाप पर लोग थिरकते हुए नजर आएंगे.

अन्य राज्यों के कई जानी मानी हस्तियां कार्यक्रम में होंगे शामिल 

कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा. जहां राज्य की चर्चित गायिका मोनिका मुह अपनी जादुई आवाज से मंत्रमुग्ध करेंगी. मोनिका मुंडू नागपुरी संगीत की दुनिया में जाना पहचाना चेहरा है. इसके अलावा आंध्र प्रदेश से आए समूह द्वारा कोम्मू कोया नृत्य प्रस्तुति, ओडिशा से आए परोजा नृत्य गरासिया आदिवासी समुदाय द्वारा राजस्थानी बाजार नृत्य केरल के आदिवासी समुदाय द्वारा पालियन नृत्य, राजेश बड़ाईक द्वारा मंदिर वादन, पद्मश्री मुकुंद लाल नायक द्वारा नागपुरी लोक नृत्य इसके अलावा छत्तीसगढ़ से आए बस्तर बैंड की प्रस्तुति होगी, वहीं वर्षा का द्वारा नागपुरी नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी.