logo

CM हेमंत सोरेन आज 170 डॉक्टरों को सौपेंगे नियुक्ति पत्र

HEMANT000000000000000000.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज धुर्वा स्थित झारखंड मंत्रालय में 170 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह कदम राज्य के सरकारी डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए उठाया जा रहा है। इसमें 70 डॉक्टरों की नियुक्ति जेपीएससी द्वारा की गई है। वहीं 100 डॉक्टरों को एनएचएम के तहत अनुबंध पर नियुक्त किया गया है। 
इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा 91 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों और 126 संविदा डॉक्टरों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया हैं।
इसे लेकर डॉ इरफ़ान अंसारी ने कहा है कि यह झारखंड के लिए सबसे बड़ा दिन होगा, क्योंकि राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी संख्या में चिकित्सकों की नियुक्ति की जा रही है। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि यहां मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था बने और इसलिए इस कड़ी में काफी संख्या में चिकित्सकों और कर्मियों की नियुक्ति की जा रही है।
 

Tags - jharkhdn khabar jharkhand news jharkhand latest news cm hemant soren dr. irfan ansaridoctor appointment letter