द फॉलोअप डेस्कः
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिन्टू की माता जी का निधन हो गया है। झामुमो ने आधिकारिक रूप से यह जानकारी दी है कि सोमवार शाम 4 बजे हरमू मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अभिषेक प्रसाद की माता विमला देवी का निधन आज ही हुआ है। उनकी अंतिम यात्रा पैतृक निवास शिवपुरी से निकाली जाएगी। जानकारी के मुताबिक वह काफी समय से बीमार चल रही थीं।
