logo

आज हजारीबाग जाएंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उत्तरी छोटानागपुर की लाखों बहनों के खाते में ट्रांसफर होंगे 1 हजार

आज हजारीबाग जाएंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उत्तरी छोटानागपुर की लाखों बहनों के खाते में ट्रांसफर होंगे 1 हजार

द फॉलोअप डेस्कः 
आज सीएम हेमंत सोरेन हजारीबाग जाएंगे। वह झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम शिरकत करेंगे। हजारीबाग के नगवां स्थित सिंदूर मैदान परिसर में अपराह्न 12.30 बजे से आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के मद्देनजर आज उपायुक्त नैंसी सहाय, पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर हर तैयारियों को निरीक्षण कर लिया है। 


झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम को लेकर सिंदूर मैदान परिसर में व्यापक तैयारी की गई है। कार्यक्रम स्थल पर सभी तरह की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। विधि व्यवस्था संधारण के लिए पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया है। साथ ही पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी तय कर दी गई है। इसके साथ ही उपायुक्त ने जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों, सभी बीडीओ/सीओ तथा सभी सात जिलों (प्रमंडलीय जिला) के सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारियों के साथ जूम मीटिंग कर संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी में कोई कमी नहीं रहने दें।

 
डीसी ने कहा है कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत 21 से 50 वर्ष तक की उम्र की हर बहनों को खुशियों का उपहार के रूप में 12 हजार रुपए दिया जा रहा है। अर्थात, हर महीने एक हजार की सम्मान राशि दिया जाना है।

Tags - Hazaribagh News Hazaribagh News Hazaribagh CM Hemant Mainiyan Samman Yojana Jharkhand News