logo

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे दुमका, झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का करेंगे उद्धाटन

्हसको1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका पहुंच गये हैं।  यहां वे दुमका एयरपोर्ट पर बने झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उद्धाटन करेंगे। साथ ही सदर प्रखंड के आसनसोल पंचायत में आयोजित सेवा अधिकार सप्ताह यानी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट पर व्यापक तैयारियां की गई है। एयरपोर्ट कैंपस में बने झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में कॉमर्शियल पायलट के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए कई ग्लाइडर भी मंगवाए गए हैं। साथ ही सीएम सदर प्रखंड के आसनसोल पंचायत में सेवा अधिकार सप्ताह कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। हवाई अड्डे पर ही विशाल पंडाल बनाया गया है।