logo

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम दौरे पर, महासभा में आदिवासी मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे

ूोकतो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज असम के लिए रवाना हो गए हैं। वे ऑल असम आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित महासभा 2026 के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। महासभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आदिवासी समुदाय के अधिकार, विस्थापन और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। कार्यक्रम के मंच से वे असम के विस्थापित आदिवासियों के सवालों को मजबूती से उठाकर उनकी आवाज बनने का प्रयास करेंगे। हाल के दिनों में असम को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की गतिविधियां तेज हुई हैं। पार्टी नेतृत्व लगातार क्षेत्रीय और आदिवासी मुद्दों पर सक्रिय नजर आ रहा है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि इससे संकेत मिल रहा है कि झामुमो आगामी असम चुनाव में अपनी संभावनाओं का जायजा ले रहा है।