द फॉलोअप डेस्क
चतरा सदर अंचल क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। दोपहर करीब 1 बजे ACB की टीम ने म्यूटेशन कराने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद ACB की टीम आरोपी राजस्व कर्मचारी को अपने साथ ले गई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
