logo

चतरा : चतरा में कार और बाइक की भीषण टक्कर में 2 युवकों की मौत, वाहनों के उड़े परखच्चे

WhatsApp_Image_2026-05-04_at_1_17_16_PM.jpeg

द फॉलोअप, चतरा
चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। उस पर सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान चौपारण थाना क्षेत्र के कर्मा गांव निवासी ऋषि पासवान और अभिषेक पासवान के रूप में की गई।इटखोरी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर
जानकारी के अनुसार दोनों युवक इटखोरी स्थित अपने ननिहाल से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान परसौनी चौक के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने सीधे बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान मंझगांव निवासी हिमांशु कुमार और पत्थलगड्डा निवासी विक्रम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पेशे से वीडियोग्राफर हैं और चौपारण महाराजगंज में एक शादी समारोह की बुकिंग के सिलसिले में कैमरा लेकर जा रहे थे। दसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हजारीबाग रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद पुलिस ने क्या कार्रवाई की और ग्रामीण में नाराजगी
घटना की सूचना मिलते ही इटखोरी थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में ले लिया गया। रात भर शवों को थाने में रखने के बाद आज सुबह पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को जब्त कर लिया है। र रात घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजन थाना पहुंचे। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि परसौनी चौक के पास लगातार हो रहे हादसों के बावजूद परिवहन विभाग और प्रशासन ओवरस्पीडिंग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।

Tags - RoadAccident ChatraNews AccidentReport BreakingNewsItkhori accident

Trending Now