द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने आज झारग्राम जिले के सिलदा में पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा के संथाली के माध्यम के शीर्ष दस मेधावी छात्र- छात्राओं को कंप्यूटर देकर सम्मानित किया। मौके पर सोरेन ने कहा , यह पहल आदिवासी विद्यार्थियों को ना सिर्फ बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित करेगी, बल्कि उन्हें तकनीक के सहारे बाकी दुनिया से जोड़ने में भी मददगार सिद्ध होगी। इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के माननीय आदिवासी कल्याण मंत्री खुदीराम टुडू, बिनपुर के माननीय विधायक डॉ. प्रणत टुडू, झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मी कांत साव, रायपुर के विधायक खेत्रमोहन हांसदा, केशियारी के विधायक भद्रा हेम्ब्रम समेत कई गणमान्य अतिथि, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में आम लोग शामिल थे।
