द फॉलोअप डेस्क
केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया के लिए नए नियम लाए हैं अगर ध्यान नहीं दिया गया तो 50 लाख रुपये का जुर्माना हो सकता है।बता दें कि यह सोशल मीडिया स्टार इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्वीटर पर Youtube पर अच्छे खासे फॉलोअर संख्या रखते हैं और इन फॉलोअर के सहारे ये पेड कंटेंट को प्रमोट करने का काम करते हैं, जिस पर अंकुश लगाने के लिए सरकार नए नियमों को लेकर आई है।
इसे भी पढ़ें:महाशिवरात्रि में शामिल होंगे संजय दत्त

क्या है नियम
नए नियमों के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को किसी भी पेड आर्टिकल पर एक डिस्क्लेमर चालाना होता है कि यह एक पेड आर्टिकल है। इससे ग्राहक पेड आर्टिकल और रियर आर्टिकल के बीच अंतर को नहीं समझ पाते हैं। और फिर गलत प्रोडक्ट खरीद लेते हैं। ग्राहकों को ऐसे भ्रामक पोस्ट से बचाने के लिए सरकार नए नियम लेकर आयी है। बता दें की केंद्रीय कंज्यूमर अफेयर विभाग की तरफ से सोशल मीडिया इन्फ्यूएंशन के लिए नए नियमों को लागू किया गया है। विभाग का कहना है कि सोशल मीडिया इन्फ्लूएंशन पेड कंटेंट को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं, जो कि नियमों का उल्लंघन है। ऐसा करने वाले पर सोशल मीडिया इन्फ्यूएंशर्स पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT