logo

CBSE 10वीं रिजल्ट : टेंडर हार्ट के छात्रों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, 56 को 95% से अधिक और 137 को 90% से अधिक मार्क्स 

tender_school.jpg

रांची 

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने आज 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित कर दिया है।  राजधानी रांची के टेंडर हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने CBSE 10वीं बोर्ड में परचम लहराया। जिनमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सौरभ कुमार 99.4 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर बने हैं। विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। कुल 400 विद्यार्थियों में 56 विद्यार्थियों को 95 प्रतिशत से अधिक एवं 137 विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं। विगत वर्ष की तुलना में विद्यार्थियों ने डेढ़ गुना बेहतर रिजल्ट दिया है। इसके साथ ही 22 विद्यार्थियों ने संस्कृत एवं कंप्यूटर में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं। 

 विद्यालय के टॉप 5

1. सौरभ कुमार - 99.4 ( 497/500 ) पिता – रामप्रकाश साहू, 2. जान्हवी शर्मा - 98.4 ( 492/500 ) पिता – अनिल कुमार शर्मा, 3. ऋषव राज - 98 ( 490/500 ) पिता – विनय कुमार सिंह, 4. शुभम गुप्ता - 97.8 ( 489/500 ) पिता – मनीष कुमार गुप्ता, 4. अगस्त्य कुमार गुप्ता - 97.8 ( 489/500 ) पिता -  जितेंद्र कुमार, 4. स्वर्णिम– 97.8 (489/500 ) पिता – राकेश कुमार, 4. कृष्णा कुमार - 97.8 ( 489/500) पिता– राहुल कुमार, 4. अभिनव प्रताप सिंह - 97.8 ( 489/500 ) पिता – अमर कुमार, 5. आदित्य शर्मा - 97.6 ( 488/500 ) पिता – श्याम मोहन शर्मा। 

प्राचार्या उषा किरण झा ने दी बधाई 

इस अवसर पर टेंडर हार्ट स्कूल की प्राचार्या उषा किरण झा ने इस अद्वितीय सफलता पर विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए बताया कि यह परिणाम केवल अंकों की जीत नहीं है, यह हमारे विद्यार्थियों की तपस्या, शिक्षकों की निष्ठा और अभिभावकों के विश्वास की जीत है। टेंडर हार्ट हर वर्ष नई ऊँचाइयों को छू रहा है, और इस निरंतर प्रगति ने हमें देश के अग्रणी विद्यालयों की पंक्ति में ला खड़ा किया है।

Tags - CBSE Class 10 Result Tender Heart School Ranchi Saurabh Kumar School Topper 100 Percent Result High Achievers 90 Percent Above Academic Excellence Student Performance