द फॉलोअप डेस्क
सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में इस वर्ष भी गोल इंस्टीट्यूट के प्री-फाउंडेशन कोर्स के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया कि गोल इंस्टीट्यूट न केवल मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रतियोगी परीक्षाओं में, बल्कि स्कूली शिक्षा के मजबूत आधार निर्माण में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

90 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर छात्रों ने बढ़ाया गौरव
गोल इंस्टीट्यूट के प्री-फाउंडेशन प्रोग्राम के अंतर्गत पढ़ने वाले कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल कर अपने परिवार और संस्थान का नाम रोशन किया। कई छात्रों ने गणित और विज्ञान जैसे विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर विशेष फोकस
सहायक निदेशक रंजय सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षा पास कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को मानसिक और शैक्षणिक रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। वहीं आर एंड डी हेड आनंद वत्स ने बताया कि गोल में छात्रों को नवीनतम परीक्षा पैटर्न के अनुसार अध्ययन सामग्री, नियमित टेस्ट और व्यक्तिगत मार्गदर्शन दिया जाता है, जिससे वे शुरुआती स्तर से ही प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकें।

मजबूत कॉन्सेप्ट से तय होती है छात्रों की दिशा
अकादमिक हेड गौरव सिंह ने कहा कि कक्षा 10 का परिणाम छात्रों के भविष्य की दिशा तय करता है। संस्थान का प्रयास रहता है कि हर छात्र का कॉन्सेप्ट मजबूत हो, ताकि वे आगे की प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। पिछले 28 वर्षों से गोल इंस्टीट्यूट पूर्वी भारत में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रतीक बना हुआ है और प्री-फाउंडेशन कोर्स के जरिए छात्रों को अनुशासन, समय प्रबंधन और प्रतिस्पर्धात्मक सोच के लिए तैयार करता है।

टॉपर्स ने किया शानदार प्रदर्शन
इस वर्ष मेधा भार्गव ने 98.0%, सक्षम राज ने 97.6%, मोनिका आनंद ने 97.0%, आदित्य राज और आदित्य वैभव ने 96.0%, ओंकार कुमार ने 95.8%, तनिष्का सिंह ने 95.4%, नयन श्रीवास्तव ने 95.2%, सृष्टि सूर्या ने 94.4%, प्रज्ञान सिंह ने 93.4%, शौर्य कश्यप और अक्षरा गुप्ता ने 91.8%, समीक्षा कुमारी ने 91.4%, रिया कुमारी ने 90.4% और अनुष्का कुमारी ने 90.2% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की।