रांची
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने आज 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित कर दिया है। राजधानी रांची के फिरायालाल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मान बढाया है। इस वर्ष के परिणामों में कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यालय प्रबंधन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। फिरायालाल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों एवं शिक्षकों का भी मान बढ़ाया है।

इस वर्ष प्रमुख रूप से इन्होंने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए
मो. कामरान अंसारी – 93.2%, निशि कुमारी – 92.4%, दक्ष सेठ – 92.2%, मो. शाकिब – 92%, अक्षिता एवं भावना – 91%, हमजा अहमद – 90.4%, अनन्या कुमारी – 90% अंक हासिल किए। इसके साथ ही विषयवार भी स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा। जिनमें अंग्रेज़ी – 96 (दक्ष सेठ), हिन्दी – 93 (हमजा अहमद), गणित – 92 (दक्ष सेठ), विज्ञान – 95 (मो. कामरान), सामाजिक विज्ञान – 97 (मो. कामरान), कंप्यूटर – 100 (निशि कुमारी)।
.jpeg)
उप-प्राचार्या हनीत मुंजाल ने व्यक्त की प्रसन्नता
इस अवसर पर फिरायालाल पब्लिक स्कूल की उप-प्राचार्या हनीत मुंजाल ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय परिवार सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।