रांचीः
झारखंड के वरिष्ठ आईएस अरूण कुमार सिंह की मुश्किलें बढने वाली है। सीबीआई ने केंद्र और राज्य सरकार से विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अनुमति मांगी है। अगर अनुमति मिल जाती है तो उनके खिलाफ जांच शुरू की जाएगी। इसके बाद सीबीआई उनको पूछताछ के लिए तलब कर सकती है। बता दें कि अरूण कुमार सिंह कई विभागों में बड़े पद हर चुकें हैं। उनपर आरोप है कि खान सचिव रहते हुए उन्होंने लौह अयस्क खनन के लिए गलत तरीके से अनुमति दी थी।

मामला 2005 का है। सीबीआई ने केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय को अभियोजन स्वीकृति के लिए पत्र भेजा है। साथ ही झारखंड सरकार से भी इस पर राय मांगी गई है। इसी मामले में सीबीआई दो अन्य लोगों पर भी केस दर्ज करने की तैयारी में है। इनमें खनन निदेशक इंद्रदेव पासवान का नाम भी शामिल है।
