सिमडेगा
सिमडेगा में बैल को लेकर हुई आपसी विवाद में एक व्यक्ति की जान चली गई. बताया जा रहा था कि बैल को लेकर नुवेल कुल्लू और मारियानुस मिंज के बीच विवाद धुरु हुआ था. इस विवाद ने धीरे-धीरे हिंसक रूप ले लिया. इसमें कुल्लू ने मारियानुस मिंज को लोहे के रॉड से मारा. ऐसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके तुरंत बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उन्हें देर रात डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. दरअसल, यह मामला पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के नानेसेरा सरखु टोली का है. मारियानुस मिंज के परिजनों ने इसे हत्या बताया. पुलिस ने नुवेल कुल्लू को गिरफ्तार भी कर लिया है.
