logo

बिल्डर विजय जैन को गैंगस्टर अमन साहू के नाम पर 1 करोड़ की रंगदारी, दहशत में पूरा परिवार

्पोसकग.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची में बिल्डर और जमीन कारोबारी विजय जैन को गैंगस्टर अमन साहू के गुर्गे राहुल सिंह के नाम पर एक करोड़ रुपए की रंगदारी की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कारोबारी ने गोंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसकी पुष्टि रांची पुलिस के वरीय अधिकारियों ने भी की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। सूत्रों के अनुसार, विजय जैन को 2 नवंबर से लगातार इंटरनेट कॉल के माध्यम से रंगदारी की मांग की जा रही है। धमकी देने वालों ने रंगदारी नहीं देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी है। व्हाट्सऐप कॉल सहित अन्य माध्यमों से भी धमकी मिलने की बात सामने आई है। लगातार मिल रही धमकियों से कारोबारी का परिवार गहरे तनाव में है। 


कांके रोड स्थित सीएमपीडीआई के पास रहने वाले विजय जैन ने कॉल आने के तुरंत बाद जिले के वरीय अधिकारियों को अवगत कराया था। डर के माहौल का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि परिवार के सदस्य सुरक्षा कारणों से गाड़ियां बदल-बदल कर कहीं भी आना-जाना कर रहे हैं। तनाव इतना बढ़ गया है कि विजय जैन की तबीयत भी खराब हो गई है। किसी भी अनजान नंबर से आने वाली कॉल को वे जवाब देने से पहले टू-कॉलर और अन्य माध्यमों से जांच करवा रहे हैं।