logo

आदित्यपुर के चर्चित बोलाईडीह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, फरार आरोपी शिबू गोप गिरफ्तार

आदित्यपुर के चर्चित बोलाईडीह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, फरार आरोपी शिबू गोप गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के चर्चित बोलाईडीह हत्याकांड में पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे 23 वर्षीय आरोपी शिबू गोप को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी शिबू गोप गम्हरिया थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर का रहने वाला है जिसके पिता का नाम विष्णु गोप बताया गया है। पुलिस के अनुसार 18 जुलाई को आदित्यपुर थाना में इस हत्याकांड को लेकर विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस की छापेमारी और जांच लगातार जारी

घटना के बाद से आरोपी फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर शिबू गोप को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि इस बहुचर्चित हत्याकांड में पुलिस इससे पहले चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं मामले में शामिल शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी और जांच लगातार जारी है।

Tags - Murder Accused Arrested Jharkhand Police Police Investigation