logo

बोकारो पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली कमान

amerिाि.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बोकारो में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला पुलिस ने नारी शक्ति का संदेश देते हुए शहर में विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और प्रमुख स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की और लोगों को सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस अभियान में चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी, सेक्टर-6 थाना प्रभारी संगीता कुमारी, चास महिला थाना प्रभारी सुनीला लिंडा और नगर महिला पुलिस मीरा लकड़ा सहित कई महिला पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। महिला पुलिस टीम ने नया मोड़ में कई स्थानों पर वाहनों की जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों की जांच की गई। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी भी दी गई। वहीं, अभियान के दौरान सुरक्षित तरीके से हेलमेट पहनकर वाहन चला रही महिलाओं को महिला पुलिसकर्मियों ने सम्मानित  किया और उन्हें सड़क सुरक्षा का संदेश देने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों को आगे रखकर यह विशेष जांच अभियान चलाया गया, ताकि समाज में यह संदेश जाए कि महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त और सक्षम हैं। उन्होंने बोकारो के लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपराधिक गतिविधि या पुलिस सहायता के लिए तुरंत 112 नंबर पर सूचना दें। बोकारो पुलिस हमेशा जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है।

Tags - Bokaro Police International Womens Day Women Police Officers Harvinder Singh SP Bokaro Anti Crime Checking Drive Traffic Checking Campaign Women Empowerment Police Chas Police Station Sector 6 Police Station Bokaro Sunila Linda Sushma Kumari Pol