logo

मानवीय पहल : बोकारो DC ने गंभीर रूप से बीमार युवक को बेहतर इलाज के लिए भेजा दिल्ली

bokaro_dc.jpg

बोकारो:
बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने प्रशासनिक संवेदनशीलता का एक मार्मिक उदाहरण पेश किया. जब उनके जनता दरबार में एक पिता की पुकार पर को ना केवल सुना गया, बल्कि उन्हें संभव सहायता का भरोसा भी दिया गया. दरअसल, जरीडीह प्रखंड के बक्सपुरा गांव निवासी अवधेश कुमार राय अपने 25 वर्षीय पुत्र अंकित की गंभीर बीमारी को लेकर जनता दरबार पहुंचे थे. मल्टी ऑर्गन पैथोलॉजी से जूझ रहे अंकित की स्थिति को समझते हुए डीसी अजय नाथ झा ने तुरंत चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

जिला प्रशासन ने अंकित के बेहतर इलाज के लिए दिल्ली स्थित मेदांता सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की है. साथ ही सिविल सर्जन को घर पर ही जाने से पूर्व सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. वहीं, रेलवे प्रशासन को भी बोकारो स्टेशन के प्रतिक्षालय में ट्रेन आने तक सभी सुविधा मुहैया कराने और यात्रा के दौरान सहयोग सुनिश्चित करने को कहा है.

अंकित के घर पहुंचे थे डीसी अजयनाथ झा

आज डीसी अजय नाथ झा और डीडीसी शताब्दी मजूमदार स्वयं अंकित के घर पहुंचे. उन्होंने न सिर्फ उसकी सेहत की जानकारी ली, बल्कि परिवार को भावनात्मक संबल भी प्रदान किया. इस दौरान अधिकारियों ने अंकित को सकारात्मक सोच बनाए रखने और हिम्मत नहीं हारने की प्रेरणा दी.  मौके पर डीसी ने अंकित से कहा कि जो हुआ सो हुआ… अब मन को मजबूत रखना है. सकारात्मक सोच के साथ हर परिस्थिति में अपना सर्वश्रेष्ठ देना है. मायूस नहीं होना है, तुम्हारी मुस्कान ही सबकी ताकत बनेगी. पूरा बोकारो तुम्हारे स्वस्थ होकर लौटने का इंतजार कर रहा है. इस दौरान डीसी–डीडीसी ने अंकित के पिता अवधेश कुमार राय एवं माता रेनू राय को भी ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

 

Tags - Bokaro DC Ajay Nath Jha Critical patient treatment government help Jariadiha block Baksupura village Ankit Rai medical case Bokaro Government healthcare support Bokaro