logo

नामकुम रेलवे क्रासिंग पर पुल के नीचे मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका; क्या बताया पुलिस ने 

नामकुम रेलवे क्रासिंग पर पुल के नीचे मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका; क्या बताया पुलिस ने 

रांची

रांची में नामकुम रेलवे क्रासिंग पर पुल के नीचे एक युवक की लाश मिली है। मृतक के गले में बंधी हुई रस्सी मिली है। इससे लोग हत्या कर यहां लाश छिपाने की बात कह रहे हैं। हालांकि पुलिस ने इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा है। युवक की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

हालांकि पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत नामकुम रेलवे क्रासिंग स्वर्णरेखा नदी पर बने रेलवे पुल के नीचे नदी के किनारे से युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है। युवक के गले में रस्सी बंधी है। ये हत्या है या दुर्घटना, पुलिस जांच में जुटी है।

 

सुखदेव नगर में कैश की लूट 

इधर एक अन्य खबर के मुताबिक रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से डेढ़ लाख की लूट की सूचना मिली है। घटना रातु रोड दुर्गा मंदिर के पीछे की है। यहां एक व्यक्ति एचडीएफ़सी बैंक से पैसा निकाल कर जा रहे थे। इस बीच पल्सर से आये दो युवकों ने उनसे रुपये भरा बैग खींच लिया और भाग गये। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Dead bodyrailway crossing Jharkhand Newspolice