logo

हजारीबाग के चिंतपूर्णी स्टील बॉयलर में ब्लास्ट, 2 मजदूर झुलसे

हजारीबाग के चिंतपूर्णी स्टील बॉयलर में ब्लास्ट, 2 मजदूर झुलसे

द फॉलोअप डेस्कः
हज़ारीबाग के चरही थाना क्षेत्र के पंद्रह माइल स्थित चिंतपुर्णी स्टील प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री भट्ठी ब्लास्ट हुआ है। घटना रात लगभग 2:30 बजे  की। इस घटना में दो मजदूर बुरी तरह झुलस गये हैं। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। दोनों की स्थिति गंभीर है। घायलों की पहचान मुन्ना प्रसाद यादव व जितेंद्र यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। इस दौरान फैक्ट्री के अंदर भट्ठी में ब्लास्ट हो गया। जिससे दोनों मजदूरों के शरीर में आग गिर गया। दोनों को रांची स्थित देव कमल हॉस्पिटल लाया गया। इधर घटना के बाद फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर धरने पर बैठ गये हैं। 

Tags - Hazaribagh News Hazaribagh News Hazaribagh Latest News Hazaribagh Chintpurni Boiler