पलामू
झारखंड में भाषा विवाद को लेकर भाजपा मेदिनीनगर में आंदोलन करेगा. 10 अप्रैल को मेदिनीनगर में आंदोलन की शुरुआत होगी. भाजपा ने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार छात्रों के हित में फैसला नहीं लेती. विधायक आलोक चौरसिया और विधायक शशि भूषण मेहता समेत कई नेता मौजूद रहे. भाजपा नेताओं ने सरकार के इस फैसले को छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया है.
दरअसल, भाषा बदलाव को लेकर राज्य में सियासी घमासान तेज है. भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. यह मुद्दा अब लगातार तूल पकड़ते जा रहा है. एक ओर जहां छात्र सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर यह मामला पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है. अब देखना है कि बढ़ते विरोध और सियासी दबाव के बीच सरकार इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाती है.
.jpeg)