logo

मिसाल : वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के अस्वस्थ होने की सूचना पर अस्पताल पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू संग कई BJP नेता

radha01.jpg

रांची 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू पार्टी के अन्य नेताओं के साथ सेंटेविटा अस्पताल पहुँचकर राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर का कुशल-क्षेम जाना। वित्त मंत्री के अस्वस्थ होने की सूचना पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अस्पताल पहुंचे थे। नेताओं ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान नेताओं ने परिजनों एवं चिकित्सकों से भी मंत्री के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। आदित्य साहू ने वित्त मंत्री के जल्द स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा में सक्रिय होने की कामना की। इस अवसर पर विधायक विधायक सीपी सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष सह प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, मीडिया सह प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह एवं अशोक बड़ाईक भी उपस्थित रहे।


 

Tags - BJP State President Aditya Sahu hospital Finance Minister Radha Krishna Kishore