logo

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर झारखंड भाजपा के नेताओं ने उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन दूसरी बार झारखंड आए हैं। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर प्रदेश भाजपा के नेताओं ने परंपरागत झारखंडी संस्कृति से राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। नितिन नवीन के स्वागत के लिए प्रदेश भाजपा के कई नेता, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। बीजेपी अध्यक्ष रांची एयरपोर्ट से सीधा प्रदेश भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हो गये।

नितिन नवीन, शनिवार को पार्टी कार्यालय में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे। वह, प्रदेश भाजपा की नई टीम को संगठन से जुड़ी गतिविधियों को लेकर मंत्र भी देंगे। इस बैठक में गिरिडीह उपचुनाव की रणनीति पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। 


 

Tags - Jharkhand NewsBJPNitin NaveenJharkhand BJPBJP President