रांची:
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र जारी है। सत्र के दूसरे दिन सदन में बीजेपी विधायक भानुप्रताप शाही ने सरकार पर तीखा हमला बोला। भानुप्रपात शाही ने हेमंत सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आप लोग सरकार चला रहे हैं या डमरू बजा रहे हैं। विधायक ने कहा कि यहां किसी को पता ही नहीं है कि कौन से मंत्री को क्या जवाब देना है।

आलमगीर आलम ने किया पलटवार
भानुप्रताप शाही के इस तंज का जवाब देते हुए संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि सदन में ऐसे ही कुछ भी बोल देने से नहीं होगा। आलमगीर आलम ने बीजेपी विधायक से कहा कि आप स्पष्ट कीजिए की आपने किस विभाग से सवाल पूछा है।

भानुप्रताप शाही ने क्या सवाल पूछा था!
भानु प्रताप शाही ने पूछा था कि क्या 25 करोड़ तक के काम के लिए सिर्फ राज्य के संवेदक भाग लेंगे क्योंकि सरकार की तरफ से ऐसी घोषणा की गई थी। बावजूद इसके बाहरी लोग काम कर रहे है। इस सवाल का जवाब देने के लिए मंत्री बादल पत्रलेख खड़े हुए थे, लेकिन वो जवाब नहीं दे पाए। इसी के बाद यह बयान भानु प्रताप शाही ने दिया।