logo

भाजपा की बैठक में मीडिया एंट्री पर रोक, अंदर जाने की कोशिश पर पत्रकारों और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक

भाजपा की बैठक में मीडिया एंट्री पर रोक, अंदर जाने की कोशिश पर पत्रकारों और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
रांची में भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक शुरू हो गई है। बैठक के दौरान हॉल के अंदर मीडिया के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। इसको लेकर कुछ पत्रकारों ने अंदर जाने की कोशिश की, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के बीच थोड़ी नोकझोंक हुई। मीडिया प्रवेश को लेकर मौके पर कुछ देर के लिए असहज स्थिति बन गई। हालांकि, विवाद की स्थिति ज्यादा नहीं बढ़ी। दरअसल रांची में शनिवार, 24 अक्टूबर को भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुरू हुई। बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय झारखंड प्रवास पर रांची पहुंचे हैं। इस बैठक में राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की गतिविधियों और पार्टी की आगामी रणनीति पर चर्चा होनी है। भाजपा की इस बैठक में संगठन की मजबूती, जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा और आगामी राजनीतिक रणनीति पर मंथन किया जा रहा है। 

Tags - BJP Jharkhand Ranchi News Nitin Nabin Media Restrictions Jharkhand Politics