द फॉलोअप डेस्क, रांची
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बुधवार को भाजपा, रांची महानगर द्वारा विधानसभा परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व को याद किया गया। कहा कि उनका विराट व्यक्तित्व और राष्ट्र के लिए समर्पण सबके लिए अनुकरणीय है। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद सभी लोगों ने उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, रांची के सांसद संजय सेठ, क्षेत्र संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा, विधायक सीपी सिंह और नवीन जायसवाल, महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता मौजूद रहे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N