logo

BJP नेता अरुण सिंह गढ़वा में बोले- किसी के साथ सरकार नहीं बनेगी, एनडीए मजबूती से खड़ी है

ेहीुा.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कांग्रेस के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी के झारखंड में झामुमो बीजेपी की बनेगी सरकार वाले बयान के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने गढ़वा में कहा है कि झामुमो की हमारे साथ कोई नजदीकी नहीं बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक ऐसी सरकार है जिसके साथ हम कैसे जा सकते हैं, सभी यहां त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहे हैं। झारखंड में एनडीए एक है। हेमंत जी की अपनी पार्टी है, उनका लड़ाई-झगड़ा होने दीजिए।


दरअसल, झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी दल अब सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में अरुण सिंह गढ़वा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव में समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने की अपील की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में नगर निकाय चुनाव हो रहे हैं। हालांकि राज्य सरकार ने इन्हें समय पर आयोजित नहीं कराया है, लेकिन भाजपा सभी जगहों पर मजबूत स्थिति में है। चाहे गढ़वा हो, जमशेदपुर, रांची या गोड्डा, सभी जगह भाजपा सक्रिय और मजबूत है।


अरुण सिंह ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह राज्य बच्चा चोरी, लूट, अपहरण और चोरी जैसे अपराधों में काफी पीछे नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा किसी के साथ सरकार नहीं बना रही है। एनडीए में शामिल सभी दलों के साथ भाजपा मजबूती से खड़ी है और जनता के सामने अपने एजेंडे को लेकर लड़ाई लड़ रही है।