logo

Assembly Elections : भाजपा ने की मिथिलेश ठाकुर के नामांकन को रद्द करने की मांग

भाजपा ने की मिथिलेश ठाकुर के नामांकन को रद्द करने की मांग

रांची 
भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुंचा। मुख्य चुनाव पदाधिकारी के रवि कुमार से मुलाकात कर मांग की कि गढ़वा से झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर का नामांकन रद्द हो। 
सुधीर श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि चुनाव घोषणा होते ही आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर मिथिलेश ठाकुर के सहयोगियों ने कपड़ा, साड़ी और घड़ी गांव-गांव में जाकर बांटा।  इस पूरे प्रकरण का वीडियो बनाकर प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को दिया है। चुनाव आयोग ने जांच का आदेश दिया है। प्रतिनिधिमंडल में सुबोधकांत और पुष्कर तिवारी शामिल थे।

Tags - Assembly Elections Elections Jharkhand News