रांची
रांची के मोरहाबादी स्थित हरिहर सिंह रोड पर स्थित प्रीति ज्वेलर्स में मंगलवार की देर शाम 4 अपराधियों ने लूटपाट की। मिली खबर के अनुसार अपराधी 3 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे। सभी ने हथियार के बल पर वहां मौजूद कर्मचारियों को डराते धमकाते हुए लूटपाट की।
अपराधियों ने दुकान से करीब एक किलो चांदी के जेवरात और गल्ले में रखे लगभग 10, 000 रुपये नगद लूट लिए। पूरी घटना कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई। इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी अपनी-अपनी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। बरियातू थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। आसपास के इलाके में घेराबंदी कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
