logo

जमशेदपुर : बाइक सवार अपराधियों ने कार सवार व्यक्ति को मारी गोली, MGM में चल रहा इलाज

bvmbnvfjg.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत उलीडीह ओपी इलाके में सोमवार शाम करीब 5:30 बजे उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार अपराधियों ने एक कार चालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना डिमना रोड स्थित उमा टिफिन के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने आल्टो कार में सवार विक्की सिंह राजपूत को निशाना बनाते हुए कई राउंड गोलियां चलाईं। हमले में विक्की सिंह को तीन गोलियां लगीं, हालांकि राहत की बात यह रही कि वह खतरे से बाहर हैं। गोली उनके हाथ में लगी है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस फायरिंग की घटना में विक्की सिंह की कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रारंभिक जांच में इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि करीब तीन साल पहले लल्ला नामक युवक के साथ विक्की सिंह का विवाद हुआ था, जिसे इस वारदात से जोड़कर देखा जा रहा है। घायल विक्की सिंह ने बताया कि हमलावरों में साजन के लड़कों रखाल, लल्ला और अन्य शामिल थे। गोलियां क्यों चलाई गई, इसकी जानकारी इसे नहीं है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पटमदा डीएसपी बचनदेव कुजूर मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

 

Tags - Jamshedpur Mango police firing incident Ulidih OP area shooting Alto car targeted firing Jamshedpur Gun attack on car driver Jharkhand MGM Hospital Jamshedpur injured victim Patamda DSP action Jamshedpur