logo

सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 10 लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ में हुआ ढेर

naxali8.jpg

द फॉलोअप डेस्क

चाईबासा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गोईलकेरा की आराहासा पंचायत के रेलापराल गांव के पास की बुरजूवा पहाड़ी पर रविवार तड़के सुरक्षाबलों और नक्सली के बीच मुठभेड़ हुआ। इस कार्रवाई में दस लाख के इनामी नक्सली सब जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। 
मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलापराल के जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में भाकपा माओवादी के नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं। इस सूचना पर सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की टीम संयुक्त ने ऑपरेशन शुरू किया। सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को देखते ही उन पर फायरिंग शुरु कर दी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई कर दी और एक नक्सली को मार गिराया।
घटना स्थल से एक एसएलआर रायफल भी बरामद किया गया है। जिसकी पुष्टि एसपी राकेश रंजन ने की है। बता दें कि यह एक माह में हुई दूसरी घटना है। जिसमें सुरक्षाबलों ने सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार मारा गया नक्सली अमित हांसदा जोनल कमेटी का मेंबर था और उस पर दस लाख का इनाम था। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar chaibasa chaibasa news chaibasa latest news latest update tredning news Naxalite