द फॉलोअ डेस्क
राज्य में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव का कार्यक्रम अब सार्वजनिक कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, नॉमिनेशन की प्रक्रिया 29 जनवरी से 4 फरवरी तक होगी। इसके बाद 5 फरवरी को स्क्रूटनी की जाएगी। 6 फरवरी को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं। 7 फरवरी को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। मतदान 23 फरवरी को संपन्न होगा, जबकि मतगणना 27 फरवरी को की जाएगी। चुनाव आयोग ने सभी संबंधित पक्षों को याद दिलाया है कि नॉमिनेशन, नाम वापसी और मतदान प्रक्रिया के दौरान निर्धारित समय और नियमों का पालन अनिवार्य होगा। चुनाव कार्यक्रम के साथ ही आचार संहिता भी लागू हो जाएगी, जिससे चुनावी गतिविधियों में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित होगी।
3.jpeg)
राज्य के नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में तैयारी तेज हो गई है। सभी पार्टियों ने संभावित प्रत्याशियों के नामों पर विचार करना शुरू कर दिया है। निर्वाचन आयोग ने जनता से भी अपील की है कि वे शांतिपूर्ण और संवेदनशील तरीके से चुनाव प्रक्रिया में भाग लें। इस बार नोटा का प्रावधान नहीं है। राज्य में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाता आंकड़े भी सामने आ गए हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, कुल मतदाता संख्या 43 लाख 23 हजार 574 है, जिनमें से 21 लाख 16 हजार 227 महिला मतदाता हैं। राज्य में कुल 48 नगर निकाय हैं, जिनमें 9 नगर निगम और 19 नगर पंचायत शामिल हैं।
4.jpeg)