logo

अवैध लकड़ी कटाई पर वन विभाग का शिकंजा, भारी मात्रा में साल के बोटे जब्त

अवैध लकड़ी कटाई पर वन विभाग का शिकंजा, भारी मात्रा में साल के बोटे जब्त

पश्चिमी सिंहभूम

पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड के कोतरोगढ़ा गांव में वन विभाग ने अवैध लकड़ी कटाई के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। आनंदपुर वन विभाग की टीम ने गुरुवार रात छापेमारी कर लगभग 50 पीस साल लकड़ी के बोटे जब्त किये हैं। जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार, विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से अवैध रूप से साल के पेड़ों की कटाई कर लकड़ी की तस्करी की जा रही है।

वन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई

सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतरोगढ़ा गांव में छापेमारी की, जहां भारी मात्रा में अवैध लकड़ी बरामद हुई। बरामद सभी लकड़ियों को आनंदपुर रेंज कार्यालय ले जाया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अवैध कटाई तथा तस्करी में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जायेगी। साथ ही चेतावनी दी गयी है कि वन संपदा की अवैध कटाई के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Tags - forest department raid illegal timber cutting Anandpur forest range forest act violation