logo

झालमुड़ी से माछ-भात तक: बंगाल चुनाव में फूड पॉलिटिक्स गरमाई, मोदी के बाद चंपाई सोरेन की तस्वीरें वायरल

champai_soren_image.jpeg

प. बंगाल चुनाव

झारग्राम से पीएम नरेंद्र मोदी की परसों एक तस्वीर झालमुड़ी खाते हुए पूरे देशभर में वायरल हो गई। इसी क्रम में, झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन की एक तस्वीर काफी चर्चित और वायरल होता जा रहा है, जिसमे में उन्होंने मछली-भात दिख रहे है। इस तस्वीर को ममता बनर्जी के उस बयान से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि भाजपा की सरकार आने पर राज्य में मांस, मछली और अंडे पर बैन कर दिया जाएगा। 

 

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  x पर तेजी से वायरल पोस्ट
चंपाई सोरेन ने तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  x पर पोस्ट किया है। इस तस्वीर के कैप्शन में पूर्व सीएम ने लिखा है- पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के बीच माछ-भात का आनंद लेते हुए। कल शाम पोस्ट हुई यह तस्वीर तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और अब तक इसे कई लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इसके कमेंट में कई लोगों ने इसे ममता बनर्जी और टीएमसी की राजनीति का बेहतरीन जवाब बताया है। झारग्राम से लेकर खड़गपुर तक इस तस्वीर की चर्चा
झारग्राम से लेकर खड़गपुर तक इस तस्वीर की चर्चा हर चौक-चौराहे पर हो रही है। वहीं, बंगाल के लोगों के दिलों में बसने वाले झालमुड़ी और माछ-भात जैसे पारंपरिक खानपान से जुड़ाव दिखाकर भाजपा ने एक सटीक चुनावी रणनीति अपनाई है, जिसका असर भी नजर आने लगा है। पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव में भाजपा और टीएमसी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। चुनाव का परिणाम 4 मई को आएगा। 

Tags - Jharkhand Bengal Election Viral Champai soren