logo

होटल के कमरे में खटमल, रांची के पर्यटक परिवार का वीडियो वायरल

कपोूसोत.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आगरा घूमने आए रांची के एक पर्यटक परिवार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने शहर के एक होटल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि उन्होंने आगरा के खेरिया मोड़ पुल के पास स्थित होटल मन्नत में कमरा बुक किया था और अग्रिम भुगतान भी कर दिया था। परिवार के मुताबिक, जब वे कमरे में पहुंचे तो उन्हें वहां खटमल दिखाई दिए। इसकी जानकारी उन्होंने होटल मैनेजर को दी, लेकिन आरोप है कि शिकायत को नज़रअंदाज़ कर दिया गया। पर्यटकों का कहना है कि जब उन्होंने पैसे वापस करने की मांग की तो मैनेजर ने रिफंड देने से इनकार कर दिया और उल्टे उन्हें कमरे से बाहर निकलने के लिए कह दिया।


वीडियो में परिवार ने आरोप लगाया है कि होटल मैनेजर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें अपमानित करते हुए होटल से बाहर निकाल दिया। पर्यटक परिवार का कहना है कि वे आगरा की मेहमाननवाजी की उम्मीद लेकर आए थे, लेकिन इस घटना ने उन्हें बेहद परेशान कर दिया है। परिवार ने आगरा पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस होटल में ठहरने से बचें और दूसरों को भी इसके बारे में सचेत करें। घटना थाना शाहगंज क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है या नहीं, इसका अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।