logo

मंत्रिपद के सवाल पर बोले बसंत सोरेन, ये तो नेताओं को तय करना है

basant_soren_sadan.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है।  सोमवार को चंपई सोरेन ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। जिसके बाद चंपई सोरेन ने कहा कि अगले 2-3 दिन में मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा लेकिन सरकार के लिए यह आसान नहीं होगा। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जब वसंत सोरेन से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि थोड़ा-सा इंतजार कीजिए सब साफ हो जाएगा। जब उनसे मंत्रिपद को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये तो नेताओं तो तय कर करना है। 


BJP कुछ न कुछ कहते ही रहती है
वसंत सोरेन ने नए चेहरे के सवाल पर कहा कि कुछ दिनों में सब साफ हो जाएगा। चंपई सोरेन के लिए यहां सरकार चलाना कितना चैलेंजिंग होगा इस सवाल पर वसंत ने कहा कि हेमंत सोरेन ने 4 साल तक झारखंड हित में काम किया है। हमारा और मुख्यमंत्री का यही लक्ष्य है हेमंत सोरेन का जो काम अधूरा रह गया है उसे सही ठंग से पूरा करना है। बीजेपी कह रही है कि आप आपस में लड़ रहे है इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वो हमेशा से कुछ न कुछ कहती रहती है।


पक्ष में 47 वोट पड़े थे
गौरतलब है कि चंपाई सोरेन ने सोमवार में विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। अब उनके लिए सबसे बड़ा चैलेज है मंत्रिमंडल का विस्तार।बता दें कि फ्लोर टेस्ट में उनके पक्ष में 47 वोट पड़े। वहीं विपक्ष में 29 वोट पड़े। इन सब के बीच सरयू राय तटस्थ रहे। वहीं अमित मंडल सदन में अनुपस्थित रहे। 2 विधायक बीमार होने के कारण सदन नहीं आए। वहीं इस फ्लोर टेस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए थे। गौरतलब है कि चंपई सोरेन ने 2 फरवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ लिया था। इसके साथ ही उन्हें 5 फरवरी को अपनी बहुमत साबित करनी थी।