logo

जमशेदपुर : आजादनगर पुलिस ने दो अपराधियों को किया गिरफ्तार, कट्टा और जिंदा गोली बरामद

jhlvjsfgjh.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के आजादनगर थाना की पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए साथ कट्टे के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल 2026 की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि ओल्ड पुलिया रोड के पास एक युवक द्वारा मारपीट करते हुए हथियार लहराने की घटना हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी शेख सारिक इमाम उर्फ आयान (23) और उसके सहयोगी मो. सलमान (21) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय उनके पास से एक देसी कट्टा और जिंदा गोली बरामद हुई। जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी शेख सारिक इमाम उर्फ आयान का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। इस मामले में आजादनगर थाना कांड संख्या 30/26 के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
|

Tags - Armed criminals arrested Jamshedpur Sheikh Sarik Imam arrested Mohd Salman arrested Jamshedpur police press conference Criminal history arrested suspect Police crackdown on armed criminals