logo

सरायकेला खरसावां जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ चलाया गया जागरूकता अभियान

सरायकेला खरसावां जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ चलाया गया जागरूकता अभियान

द फॉलोअप डेस्क, सरायकेला

9 फरवरी को पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावां के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों और आम लोगों को अफीम की खेती के दुष्प्रभावों और इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक करना था। इस अभियान का उद्देश्य अवैध अफीम की खेती को रोकना और लोगों में इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाना है। अभियान के तहत रैपर लगे चॉकलेट वितरित किए गए, जिनमें अफीम की खेती से जुड़े खतरों और कानून के बारे में जानकारी दी गई। 

चौका थाना क्षेत्र: थाना प्रभारी चौका के नेतृत्व में ग्राम रंगामटिया हेंस्साकोचा पंचायत में जागरूकता अभियान चलाया गया, जहां चॉकलेट वितरित किए गए।
  कांडरा थाना क्षेत्र: थाना प्रभारी कांडरा के नेतृत्व में हुदू पंचायत के जंगली खास गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया और वहां भी चॉकलेट वितरित किए गए।

कुचाई थाना क्षेत्र: दलभंगा ओपी के तहत दलभंगा साप्ताहिक बाजार में भी इस अभियान को सफलतापूर्वक चलाया गया और लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए चॉकलेट वितरित किए गए।

Tags - Awareness campaign launched against illegal opium cultivation Seraikela Kharsawan district jharkhand news