रांची:
अविनाश पांडे को झारखंड प्रदेश का नया प्रभारी बनाया गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को शाम तकरीबन साढ़े 6 बजे इससे संबंधित अधिसूचना जारी की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के इस्तीफे के बाद ये पद खाली था।

आरपीएन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये हैं। वो पौडराना से चुनाव लड़ने वाले हैं। अविनाश पांडेय महाराष्ट्र कांग्रेस के कद्दावार नेताओं में शुमार किए जाते हैं। कांग्रेस ने त्वरित अधिसूचना जारी की है।
