द फॉलोअप डेस्क
जलडेगा थाना क्षेत्र के कारीमाटी पांगुर में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में अज्ञात अपराधियों ने जेसीबी और टैंकर को आग लगाने का प्रयास किया। घटनास्थल पर पोस्टर भी लगाए गए थे। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सिमडेगा श्रीकांत खोट्रे ने खुद घटना स्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर सड़क निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों से मुलाकात की और घटना के बारे में पूछताछ की। साथ ही, सभी को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। घटना स्थल पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमडेगा, अंचल पुलिस निरीक्षक बानो/जलडेगा, थाना प्रभारी जलडेगा, बानो, महाबुआंग, बांसजोर, गिरदा और ओड़गा भी मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक ने वरीय अधिकारियों और सभी थाना प्रभारियों के साथ विचार-विमर्श करते हुए क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
.jpeg)