logo

RJD के 30वें स्थापना दिवस पर कैलाश यादव बोले- लालू सिर्फ नेता नहीं, सामाजिक परिवर्तन की विचारधारा हैं

RJD0005.jpg

रांची
आज राष्ट्रीय जनता दल ने रांची में धूमधाम के साथ अपना 30वां स्थापना दिवस मनाया। कोकर स्थित इंद्रप्रस्थ बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महानगर अध्यक्ष अर्जुन यादव ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता कैलाश यादव थे। कैलाश यादव ने कहा कि RJD के संस्थापक और सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। यह विचारधारा सामाजिक न्याय, समानता और वंचितों की आवाज की है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव की जीवनी का जिक्र करते हुए उनकी माता मरगछिया देवी के संस्कारों को भी याद किया।

लालू यादव की मां का प्रसंग सुनाया 

कैलाश यादव ने बताया कि जब लालू यादव पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने, तो उन्होंने खुशी-खुशी यह बात अपनी मां को बताई। इस पर मां ने कहा था - "यह सब छोड़ो, पहले नौकरी करो, ताकि घर का चूल्हा जल सके और दो वक्त की रोटी की जुगाड़ हो सके।" इसी मिट्टी से जुड़ी सोच और संघर्ष ने लालू यादव को दलितों, शोषितों और वंचितों का मसीहा बनाया। कैलाश यादव ने कहा कि आज 30वें स्थापना दिवस पर हमें एक बार फिर संकल्प लेना है कि राज्य और देश की व्यवस्था पर हावी लुटेरों और भ्रष्ट ताकतों के खिलाफ समाज को बचाने के लिए हमें संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता अर्जुन यादव ने की। मंच से बोलते हुए सभी वक्ताओं ने पार्टी के प्रति अपनी पूरी निष्ठा और आने वाले समय में और मजबूती के साथ योगदान देने का भरोसा दिलाया।

मौके पर ये लोग रहे मोजूद 
इस दौरान अर्जुन यादव ने पार्टी से जुड़े वरिष्ठ अतिथियों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार, विजय यादव, सुनील कुमार, अजय कुमार, दीपक कुमार, सतीश प्रसाद, रूप लाल प्रसाद, श्याम सुंदर यादव, गोपाल कुमार, धर्मेंद्र चौधरी, जितेंद्र तिवारी, राजकुमार सिंह, मनोज यादव, हरे राम महतो, भरत पोद्दार, गोरेलाल यादव, पप्पू कुमार, संतोष कुमार, राजेंद्र प्रसाद, अशोक सिंह, सुनील टोप्पो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags - RJD LaluPrasad Ranchi politics foundationday