रांची:
सहायक अध्यापकों (पारा शिक्षकों) को 2 माह के बकाये मानदेय का भुगतान दिया गया। साथ ही सहायक अध्यापकों को सितंबर महीने के मानदेय का भुगतान किया गया। बकाया मानदेय के भुगतान को लेकर एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शिक्षा मंत्री जगरन्नाथ महतो का आभार व्यक्त किया है। संघ ने राज्य परियोजना निदेश किरण पासी का भी शुक्रिया अदा किया।

इस वजह से रोका गया था मानदेय
गौरतलब है कि आकलन परीक्षा के निमित्त दस्तावेज सत्यापन को लेकर सहायक अध्यापकों का मानदेय रोका गया था। सहायक अध्यापकों को जुलाई और अगस्त महीने का मानदेय नहीं मिल सका था।
इस बीच शिक्षा मंत्री जगरन्नाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर सहायक अध्यापकों को मानदेय का भुगतान किया गया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया था कि दस्तावेज का सत्यापन का काम जारी रहे लेकिन सहायक अध्यापकों को मानदेय का भुगतान भी होता रहे। दुर्गा पूजा से पहले मानदेय भुगतान से सहायक अध्यापकों ने राहत की सांस ली है।