logo

बड़ी खबर : 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल ने किया सरेंडर 

2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल ने किया सरेंडर 

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के सेंट्रल कमेटी सदस्य असीम मंडल उर्फ आकाश ने पश्चिम बंगाल में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने भी असीम मंडल के बंगाल में आत्मसमर्पण करने की पुष्टि की है। असीम मंडल पर झारखंड और ओडिशा सरकार की ओर से कुल 2.20 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। इसमें झारखंड सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये और ओडिशा सरकार की ओर से 1.20 करोड़ रुपये का इनाम शामिल है। असीम मंडल पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर का रहने वाला है और लंबे समय से झारखंड-बंगाल सीमा क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों से जुड़ा रहा है। हाल के दिनों में उसके दस्ते के कई सदस्यों के आत्मसमर्पण के बाद उस पर भी आत्मसमर्पण का दबाव बढ़ा था।

Tags - Asim Mandal Maoist Surrender Jharkhand Police West Bengal News Jharkhand News