डेस्क :
झारखंड की बेटियों ने शानदर प्रदर्शन करते हुए गुजरात के नाडियाड में आयोजित 20वी राष्ट्रीय फेडरेशन कप अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रदेश का मान बढ़ाया हैं।खिलाड़ियों ने 01 स्वर्ण,02 रजत एवम 01 कांस्य पदक जीतकर झारखंड वासियो का सर ऊँचा किया है। 2 से 4 जून तक गुजरात के नाडियाड में आयोजित 20वी राष्ट्रीय फेडरेशन कप अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। गुमला निवासी आशा किरण बारला ने फाइनल में बालिका 20 वर्ष आयु 800 मीटर स्पर्धा में 2:06.78 मिनट के साथ स्वर्ण पदक जीता।वही अगस्त के प्रथम सप्ताह में साउथ अमेरिका में होने वाले विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में देश की ओर से भाग लेने के लिए क्वालीफाई किया।वहीं गुमला की सुप्रीति कच्छप ने इस प्रतियोगीता में 5000 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीतने के बाद पुनः 3000 मीटर स्पर्धा में बालिका 20 वर्ष आयु के मीट रिकार्ड 9:45.87 मिनट के समय को भंग करते हुए 9:41.26 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीता। सुप्रीति कच्छप विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पूर्व के प्रतियोगिता में ही क्वालियाई कर चुकीं हैं।इस स्पर्धा में गुजरात की दृष्टिबेन चौधरी ने भी मीट रिकॉर्ड ने 9: 39.88 मिनट का समय निकाल स्वर्ण पदक जीता।वही हजारीबाग के सदानंद कुमार ने 100 मीटर में 10.89 सेकेंड कर समय निकाल कांस्य पदक जीता। विशाल कुमार ट्रिपल जंप में एवम रामचंद्र सांगा 400 मीटर चौथे स्थान पर रहे।

गुमला निवासी आशा किरण बारला ने स्वर्ण जीतने के साथ अमेरिका जाने का खोला रास्ता
आशा किरण बारला बोकारो में भाटिया अकादमी में कोच आशु भाटिया , सुप्रिती कच्छप पूर्व में प्रभात रंजन तिवारी के पास गुमला में , वर्तमान में भोपाल अकादमी, मध्य प्रदेश में प्रतिभा टोप्पो एवम सदानंद कुमार सेंटर फॉर एक्सीलेंस कोलकाता कोच संजय घोष के अधीनस्थ ,विशाल बहादुर , साई रांची में एवम रामचन्द्र सांगा, प्रशिक्षक स0अ0नि0 झारखंड पुलिस अरबिन्द कुमार के अधिनस्थ प्रशिक्षण प्राप्त करती कर चुकी हैं ।

जीत और उपलब्धि पर राज्य के खेल अधिकारियों ने दी बधाई
बेटियों की इस उपलब्धि पर राज्य के खेल अधिकारियों समेत झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकान्त पाठक, सचिव सी डी सिंह,आशीष झा,डॉ प्रभात शंकर, आलोक मिश्रा,सुखेर भगत, साई प्रभारी विनोद कुमार सिंह,वरुण कुमार, प्रभाकर वर्मा,भरत यादव, अशोक कुमार महतो,किरण रानी, संजय त्रिपाठी, सिकंदर महतो, रविन्द्र मुर्मू, अजीत साहू,अजय नायक,रणवीर सिंह, अशोक भट्टाचार्य, कोच अरविंद कुमार, शैलेश शर्मा, शशांक भूषण सिंह,प्रभात रंजन तिवारी समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी है ।