logo

आसनसोल में नाका चेकिंग के दौरान 22 किलो से अधिक गांजा बरामद, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

GANJA.JPG

द फॉलोअप डेस्क 

बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस-प्रशासन सतर्क दिख रही है। इसी क्रम में आसनसोल–दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे विशेष नाका चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। जुबली मोड़ स्थित नाका पोस्ट पर पुलिस ने एक बस से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धनबाद से आसनसोल की ओर आ रही बस को संदेह के आधार पर रोका गया और तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान बस से 22.300 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस संबंध में Asansol North Police Station में मामला दर्ज किया गया है। केस संख्या 143/26 के तहत NDPS एक्ट की धारा 20(b) में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसका नेटवर्क किन-किन लोगों से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने संकेत दिया है कि इस मामले में जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Tags - west bengal assembly elections police alert bengal asansol-durgapur police commissionerate special naka checking campaign jubilee more naka post bus seized with ganja dhanbad to asansol route