logo

अग्निवीर भर्ती 2027 : ARO रांची ने शुरू की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जानें महत्वपूर्ण तिथियां 

AGNIVIR.jpg

रांची
अग्निवीर भर्ती वर्ष 2027 (इंटेक) के लिए Army Recruiting Office, Ranchi (ARO रांची) द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारंभ कर दी गई है। झारखंड सहित निर्धारित जिलों के योग्य युवा निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन पंजीकरण 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक चलेगा। भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि केवल योग्य अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन के पात्र होंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें, क्योंकि अंतिम दिनों में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं।


भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना, पात्रता मानदंड, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Fitness Test), चिकित्सीय मानक तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्देश Join Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने सभी दस्तावेजों और विवरणों को सावधानीपूर्वक भरने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार की त्रुटि या गलत जानकारी पाए जाने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन के बाद चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा (ऑनलाइन सीईई), शारीरिक परीक्षण और मेडिकल जांच शामिल होंगे। अंतिम मेरिट सूची निर्धारित मानकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
ARO रांची ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या अप्रमाणित सूचना पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही अपडेट प्राप्त करें।


 

Tags -  Agniveer Intake 2027 Ranchi Army Recruitment Defence Vacancy Update Indian Army Notification Army Bharti Last Date